मेन्यू

लोड हो रहा है...
[the_ad id="324"]

*अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई* *200 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत जब्त, 1.46 लाख रुपए का अर्थदंड वसूल*

  • जशपुरनगर, 24 जून 2026/ जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन संबंधी प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला खनिज विभाग ने सख्त कार्रवाई की जा रही है। सिर्फ 02 वैध खदान, इधर बिना रायल्टी पटाये अवैध रेत तस्करी, 400 रूपये प्रति ट्रैक्टर बढ़ाई कीमत की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए विभाग द्वारा झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र में 11 जून को अवैध रूप से संग्रहित लगभग 200 ट्रैक्टर-ट्रॉली में 600 घन मीटर रेत जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई तथा 1 लाख 46 हजार 800 रुपये की अर्थदंड राशि खनिज मद में जमा कराई गई है।

जिला सहायक खनिज अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पोड़ी स्थित शंख नदी क्षेत्र में 11 जून 2026 को निरीक्षण के दौरान लगभग 200 ट्रैक्टर-ट्रॉली (करीब 600 घनमीटर) रेत अवैध रूप से संग्रहित पाई गई। इस पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई के तहत निर्धारित अर्थदंड की राशि 1,46,800 रुपये का चालान 16 जून 2026 को खनिज मद में जमा कराया गया। उन्होंने बताया कि जिले में रेत के वैध उत्खनन एवं आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र में स्थित ग्राम पोड़ी एवं ग्राम पुत्रीचौरा में 5-5 हेक्टेयर क्षेत्रफल की रेत खदानें घोषित की गई हैं। इन खदानों के संचालन हेतु निविदा आमंत्रण सूचना जारी कर खदान स्वीकृति की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘गैरकानूनी’: कांग्रेस का दावा, मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ ‘कोई आपराधिक मामला नहीं’, चुनाव आयोग से नामांकन अस्वीकृति को वापस लेने का आग्रह | भारत समाचार

आखरी अपडेट:10 जून, 2026, 2:52 अपराह्न IST कांग्रेस के मुताबिक कानून की नजर में नटराजन के खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं है क्योंकि किसी

‘कांग्रेस के साथ हाथ मिलाएं’: दलबदल से टीएमसी में हलचल के बीच सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी से ‘लड़ाई लड़ने’ को कहा | भारत समाचार

आखरी अपडेट:10 जून, 2026, 3:04 अपराह्न IST सोनिया गांधी और ममता बनर्जी ने भारत ब्लॉक एकता और भाजपा के खिलाफ एक संयुक्त रणनीति पर ध्यान

बेंगलुरु सीमा शुल्क विभाग ने हवाई अड्डे पर 5.23 करोड़ रुपये मूल्य का हाइड्रोपोनिक खरपतवार जब्त किया, यात्री गिरफ्तार | भारत समाचार

आखरी अपडेट:10 जून, 2026, 3:08 अपराह्न IST केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बेंगलुरु सीमा शुल्क ने बैंकॉक के एक यात्री से 5.23 करोड़ रुपये मूल्य

जब पीएम मोदी ने एक मोनोग्रामयुक्त सूट पहना, जिसने बाद में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधान मंत्री बन गए, उन्होंने कार्यालय में लगातार 4,399